ग्रेटर नोएडा , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये और पूरा इलाका उच्च सुरक्षा क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। श्री योगी आज यहां एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास सख्त सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित