ग्रेटर नोएडा , मार्च 08 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा दादरी बाईपास स्थित एक कंपनी के बाहर रविवार को एक युवक ने खुद ही अपने गले में चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सो सूचना मिली थी,एक युवक घायल अवस्था में निजी विश्वविद्यालय के बाहर गिरा जिसे लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि जुबेर (32) पुत्र जहूर निवासी ग्राम पिलुआ थाना अलवर, जिला अलवर (राजस्थान) दादरी बाईपास स्थित सेफ एक्सप्रेस कंपनी में गाड़ी चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कंपनी के बाहर चाय की दुकान के पास उसने खुद ही अपने गले में चाकू मार लिया, जिससे वह घायल हो गया।
घायल अवस्था में वह यूनिवर्सिटी के गेट तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित