ग्रेटर नोएडा , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में मंगलवार को आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा मंगलवार को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा लुक्सर गांव निवासी नितिन पुत्र फिरे पर पुरानी रंजिश के चलते सचिन और उसके अन्य साथियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित