ग्रेटर नोएडा पश्चिम , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन संबंधित प्रबंधन और प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रविवार को बड़ी संख्या में निवासी सोसायटी परिसर में एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोसायटी में बिजली, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
निवासियों के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद लिफ्ट में खराबी, सीवर जाम, पार्कों की बदहाल स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की कमी जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित