ग्रेटर नोएडा , मई 01 -- एनसीआर के उभरते बिजनेस और एजुकेशन हब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा देते हुए प्राइड होटल ग्रुप ने अपने दूसरे प्रीमियम होटल 'प्राइड प्रीमियर' का भव्य शुभारंभ किया। नॉलेज पार्क-III में स्थित यह होटल अपनी आधुनिक सुविधाओं और रणनीतिक लोकेशन के चलते बिजनेस और लीजर, दोनों तरह के यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
यह होटल इंडिया एक्सपो मार्ट और आसपास के प्रमुख कमर्शियल हब्स के नज़दीक स्थित है, जिससे यह कॉर्पोरेट यात्रियों के लिए खास तौर पर सुविधाजनक बनता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित