चंडीगढ़ , जुलाई 30 -- हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती किए गए कॉमन कैडर के पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर वन टाइम ऑप्शन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पात्र कर्मचारी अब 15 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना वन टाइम ऑप्शन भर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य सभी पात्र कर्मचारियों को विकल्प चुनने का पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित