श्रीगंगानगर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) और जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से सुखाडिया सर्किल के समीप एसडी बिहानी कॉलेज खेल मैदान में शुरू हो गया।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने बताया कि एसडी कॉलेज मैदान में पुरुष खिलाड़ियों को और रिद्धि सिद्धि क्रिकेट अकादमी में महिला खिलाड़ियों को नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे और शाम साढ़े चार से सात तक दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बल्लेबाज कोच धीरज शर्मा, गेंदबाज कोच निशानसिंह, फील्डिंग कोच सुशील पूनिया, जूनियर कोच अर्जित गुप्ता, प्रशिक्षक प्रवीण सोनी महिला कोच कुलदीपसिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री सहारण ने बताया कि महिला प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी जोबनप्रीत सिंह अंपायर होंगे। यह शिवर 15 दिन तक चलेगा । उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर सीनियर क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 23 अप्रैल को एसडी कॉलेज मैदान में अपराह्न तीन बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित