भिवानी (हरियाणा) , जून 05 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीवानी के भीम स्टेडियम क्रिकेट मैदान में ग्रीन खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले मुकाबला ग्रीन वर्ल्ड और ग्रीन मीडिया के बीच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वर्ल्ड ने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ग्रीन मीडिया की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और ग्रीन वर्ल्ड ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरा मुकाबला ग्रीन मीडिया और ग्रीन इंडिया के बीच खेला गया। ग्रीन मीडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। मैच बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।

सुपर ओवर में ग्रीन इंडिया ने तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। जवाब में ग्रीन मीडिया ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। ग्रीन मीडिया के खिलाड़ी नवीन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि ग्रीन इंडिया के मास्टर अमन हलवास को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं गोलागढ़ युवा क्लब के खिलाड़ियों अक्षय कुमार, आशीष और दिनेश ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शतकीय साझेदारी कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित