बारां, अप्रैल 19 -- राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंडोला गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत प्रशासक ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडोला के ग्राम पंचायत प्रशासक किशनलाल सुमन (45) सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित खेत में उनका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित