भिवानी , मई 21 -- हरियाणा के भिवानी में नियमित कर्मचारी, 26 हजार रुपये वेतन, एक्सग्रेशिया और 400 की आबादी पर स्थायी कर्मचारी भर्ती की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन (सीटू) की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 22 मई को सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। यह फैसला धरने पर मौजूद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लिया।
धरने की अध्यक्षता राजेंद्र धनिया ने की, जबकि संचालन गोविंद ने किया। रोष सभा को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित