सिरसा , मई 19 -- हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर कर्मचारियों की मांग पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यूनियन के जिला प्रधान रामलाल और जिला सचिव सतपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पंचायत राज मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
वहीं धरनारत सफाई कर्मियों ने बताया कि प्रदेशभर आक्रोश प्रदर्शन चल रहा है। आगामी 24 मई को संबधित मंत्री कृष्ण बेदी के विधानसभा क्षेत्र नरवाना में राज्य स्तरीय महापड़ाव का आह्वान किया गया है। धरना स्थल पर ब्लॉक प्रधान रामलाल मंगाला, ब्लॉक सचिव सतपाल, सुरेश कुमार, सतपाल कोटली, सूरजभान, कश्मीरी लाल, राजेंद्र आदि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित