पटना , अप्रैल 09 -- िहार के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित और निर्माणाधीन ग्रामीण सड़कों तथा पुलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्य प्रमंडलों में चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत की जाँच करने के लिए 09 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए अभियंता प्रमुख जयकिशोर ठाकुर के निर्देश पर राज्य भर में कुल 82 वरिष्ठ जाँच पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये सभी नामित पदाधिकारी अपने आवंटित प्रमंडलों में जाकर मौके पर भौतिक सत्यापन करेंगे और निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर अपनी विस्तृत जाँच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे।

इस तीन दिवसीय निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति देखना नहीं है, बल्कि गुणवत्ता नियंत्रण के तकनीकी पहलू की सूक्ष्मता से जाँच करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित