पटना , जून 19 -- बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को पटना के कंकड़बाग पीसी कॉलोनी स्थित डॉ. स्वप्निल के क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री श्री कुमार ने डॉ. स्वप्निल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक में डायबिटिज, थायरॉयड और एंडोक्राइनालॉजी की बेहतर इलाज होगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सुल्तानगंज के विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल एवं विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य सचेतक बिहार विधान परिषद संजय गांधी जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित