चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार केलिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नये स्वास्थ्य संस्थान खोलने औरमौजूदा सुविधाओं के उन्नयन को मंजूरी प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि जींद जिले के धतरथ गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किया जाएगा, जिसके भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। नूंह जिले के सकरास गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी है।
इसके अलावा, कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों वाले सामान्य अस्पताल में उन्नत किया जाएगा। जींद जिले के बिधराना गांव में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी मंजूरी दी गयी है, जहां अस्थायी भवन में सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित