झाबुआ , जनवरी 27 -- मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में गौ हत्या के विरोध में आज सुबह से आयोजित बंद का व्यापक असर दिखाई दिया।

सूत्रों के अनुसार झाबुआ जिले के सकल हिन्दू समाज द्वारा जिला बंद का आव्हान किया गया था। यहां जिला मुख्यालय सहित मेघनगर, थांदला, कल्याणपुरा, रानापुर, कालिदेवी, पारा आदि स्थानों पर बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। बाजार बिल्कुल भी नहीं खुले और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

इस दौरान सकल हिन्दू समाज के द्वारा एक रैली जिला मुख्यालय पर निकाली गई, जिसमें जिले में गाय की हत्या बंद करने और आरोपियों को कठोर दंड दिये जाने की मांग की गई। रैली में लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित