अलवर , सितम्बर 20 -- राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में फरार 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी सहजाद उर्फ सज्जाद (48) कई दिनों से फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
सज्जाद के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित