भरतपुर , सितम्बर 19 -- राजस्थान में डीग जिले के बृजनगर में शनिवार को गौवंश से भरी पिकअप को डीजल खत्म हो जाने के बाद गौ तस्कर सड़क पर छोड़कर भाग गए।

राहगीरों की सूचना पर बृजनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौवंश को आजाद कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौवंश से भरी पिकअप के आधार पर उसके मालिक और गौवंश ले जाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस गाड़ी के कागजात और दूसरे सबूतों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित