गौतमबुद्धनगर , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। गैस की बढ़ती मांग और संभावित किल्लत की आशंका को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बुधवार को अहम बैठक कर व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में साफ कहा कि किसी भी हाल में जिले के लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से वर्तमान स्टॉक, सप्लाई की स्थिति और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही गैस सिलेंडर का वितरण किया जाए।
जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो समय-समय पर गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापेमारी कर स्थिति की जांच करेंगी। यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही प्रशासन ने पुलिस विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि गैस एजेंसियों पर भीड़ या किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति से बचा जाए, जरूरत पड़ने पर पुलिस की तैनाती भी की जाएगी, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
बैठक में मध्य नोएडा डीसीपी शक्ति अवस्थी, एडीएम सहित आपूर्ति विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले के उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सं.अभयवार्ता जिला प्रशासन गैस सप्लाई को लेकर अलर्ट, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देशगौतमबुद्धनगर, 11 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। गैस की बढ़ती मांग और संभावित किल्लत की आशंका को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बुधवार को अहम बैठक कर व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में साफ कहा कि किसी भी हाल में जिले के लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से वर्तमान स्टॉक, सप्लाई की स्थिति और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित नियमों के अनुसार ही गैस सिलेंडर का वितरण किया जाए।
जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो समय-समय पर गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापेमारी कर स्थिति की जांच करेंगी। यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही प्रशासन ने पुलिस विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि गैस एजेंसियों पर भीड़ या किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति से बचा जाए, जरूरत पड़ने पर पुलिस की तैनाती भी की जाएगी, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
बैठक में मध्य नोएडा डीसीपी शक्ति अवस्थी, एडीएम सहित आपूर्ति विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले के उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित