अहमदाबाद , फरवरी 18 -- गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 फरवरी को खुलेगा।

कंपनी की ओर से बुधवार को यहां जारी बयान में कहा इसका सार्वजनिक निर्गम शुक्रवार, 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया गुरुवार को खुलेगी और उसी दिन बंद होगी। प्रति इक्विटी शेयर (अंकित मूल्य पांच रुपये ) का मूल्य दायरा 75 से 79 रुपये तय किया गया है। न्यूनतम 189 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 189 के गुणकों में बोली लगायी जा सकती है।

यह ऑफर कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले कुल 1,13,92,500 नए इक्विटी शेयरों (फ्रेश इश्यू) तथा प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक डॉ. मानिका खन्ना द्वारा पेश किए जाने वाले 94,93,700 इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग नये आईवीएफ केंद्रों की स्थापना हेतु पूंजीगत व्यय, कंपनी द्वारा लिये गये कुछ ऋणों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/ पूर्व भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित