चमोली , अक्टूबर 13 -- उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन रेलवे टनल में संभावित हादसों से निपटने और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को आपातकालीन मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित मेघा कंपनी के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।

मॉकड्रिल का उद्देश्य टनल में किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन, संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों और त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित