सीहोर , नवंबर 26 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गोहरगंज में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में विरोधस्वरूप आज सर्व हिंदू समाज द्वारा सीहोर बंद का आह्वान किया गया।
सीहोर बंद का आह्वान दोपहर दो बजे तक का किया गया। इसी क्रम में सवेरे से बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद के कारण सामान्य जन पर प्रभाव पड़ा। शहर के मुख्य बाजार मंडी क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों में बंद का व्यापक असर रहा।
हिंदू समाज के कार्यकर्ता पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। इधर पुलिस का गश्त भी जारी रहा। सर्व हिंदू समाज द्वारा अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
गोहरगंज में शुक्रवार को आरोपी सलमान ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म किया था। आरोपी अब तक फरार है। वहीं बच्ची का राजधानी भोपाल के एम्स में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित