श्रीगंगानगर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी तहसील क्षेत्र के मिर्जावाली मेर गांव में सोमवार सुबह गोशाला के लिए जमा किये गये करीब तीन हजार क्विंटल पशुचारा में आग लग जाने से जलकर राख हो गया।
गोशाला अध्यक्ष लूणाराम के अनुसार हाई वोल्टेज बिजली का तार टूट जाने आग चारे में आग लग गयी। तेज हवा के कारण आग पूरे चारे के ढेर में फैल गयी। ग्रामीणों और गोशाला समिति के सदस्यों ने पानी और मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इसमें किसी पशु एवं जनहानि की सूचना नहीं हैं। श्री लूणाराम ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित