जयपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रोफेसर शिव सिंह सारंगदेवोत को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।
श्री बागडे ने शनिवार को यह आदेश जारी किये। कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित