नयी दिल्ली , अगस्त 03 -- कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए छह सदस्यीय गोवा गठबंधन समन्वय समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार देर रात यहां बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे होंगे, जबकि गिरीश चांडणकर, यूरी अलेमाओ, डॉ. अंजली निंबालकर, कैप्टन विरियातो फर्नांडीस और एम.के. शेख इसके सदस्य बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित