बहराइच , मई 31 -- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से गोवा में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को गोवा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद गोवा ले जाया गया, जहां उससे मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी इखलाख अहमद उर्फ मन्ना मलिक के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध गोवा के नॉर्थ गोवा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। मामले में नामजद होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित