पुणे , मार्च 20 -- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की हृदय संबंधी चिकित्सा के क्रम में यहां के एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गयी।
मुख्यमंत्री को हृदय संबंधी समस्या की जांच और इलाज के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह चिकित्सकीय प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के पूरी हो गयी। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति इस समय स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित