मुंबई , मार्च 26 -- स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली ने मौजूदा ट्रैक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बार फिर वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवार रही है।

रूपाली गांगुली ने बताया कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे वह गोवा में अपना कैफे खोलने के सपने को पूरा करते हुए नई चुनौतियों का सामना करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित