मुंबई , सितंबर 22 -- ोजपुरी गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत 'लत मरनी बुझताड़ी सास' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।घरेलू परिवेश और सास-बहू के रिश्ते पर आधारित इस लोकगीत में माही श्रीवास्तव ने नवविवाहिता बहू की भूमिका निभायी है। गीत में घरेलू जीवन और सास के तीखे व्यवहार को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। रिलीज के बाद गीत को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिल रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बताया कि यह लोकगीत पारिवारिक परिवेश और ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। गोल्डी यादव की गायकी और माही श्रीवास्तव के अभिनय को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि गीत पूरी तरह मनोरंजक है और इसकी शूटिंग के दौरान कलाकारों ने काफी आनंद लिया। उन्होंने दर्शकों और प्रशंसकों के प्रति आभार जताया।
गोल्डी यादव ने कहा कि लोकगीत में आम जनजीवन, पारिवारिक परिवेश और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गयी है।
गीत को गोल्डी यादव ने गाया है और रॉकी राज पांडेय ने लिखा है। संगीत गौरव विशाल सिंह ने दिया है। परियोजना अनंजय रघुराज की है। वीडियो निर्देशन गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफी सनी सोनकर और संपादन आलोक गुप्ता ने किया है। डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। गीत के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित