भरतपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में बरौली धाउ में कथित गाेलीबारी के मामले को पुलिस ने मनगढ़ंत बताते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 17 जुलाई की इस फर्जी घटना के बाद अस्पताल के उपचार के लिए भर्ती हुए दो आरोपी घायल पुलिस हिरासत में होने के बावजूद अस्पताल से फरार हो गये थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विजय भान सिंह गुर्जर (60), विजय सिंह गुर्जर (65), राजवीर सिंह (45), विजेन्द्र सिंह गुर्जर (70), वीरेन्द्र गुर्जर (40) और दिलीप गुर्जर (24) शामिल हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने खानपुर गांव में जाकर खुद पर गाेलीबारी करवाकर झूठी चोटें कारित की एवं घटना के तीन घण्टे बाद अस्पताल में भर्ती हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित