भरतपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटला मोहल्ला में सात जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इन आरोपियों में सोहिब, सोहिल उर्फ मुन्ना, रिजवान, अलीम और आस मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि कोटला मोहल्ला में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई इस घटना के संबंध में हत्या के प्रयास, गोलीबारी, पथराव और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोलीबारी, पथराव और वाहन में तोड़फोड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित