भरतपुर, 26 मार्च (वार्ता) राजस्थान में डीग के जुरहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गाेलीबारी करके आमजन में दहशत फैला रहे थार गाड़ी में सवार हरियाणा निवासी तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार करके उनसे अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किये।
डीग के पुलिस अधीक्षक काबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि 22 से 32 वर्ष आयु वर्ग के ये बदमाश हरियाणा में पलवल और नूंह जिलों के निवासी बताये जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो 12 बोर की पंप एक्शन राइफलें, एक पिस्तौल, 23 कारतूस (12 बोर) और एक खाली खोखा बरामद हुआ। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित