फिल्लौर , जनवरी 21 -- पंजाब में जालंधर जिले के गोराया में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फिल्लौर के पुलिस उपाधीक्षक भरत मसीह ने बुधवार को बताया कि गोराया के पास अन्हियार गांव की निवासी एक महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को अगवा कर लिया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नूरमहल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फतेहपुर गांव के निवासी साहिल के रूप में हुई है।
डीएसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित