गोरखपुर , अप्रैल 06 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना के निकट आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एजाज अहमद निवासी डुमरी खुर्द, अंकित तथा ज्योति निवासी भोपा बाजार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वादिनी की पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इस धमकी और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित