गोेरखपुर , अक्टूबर 17 -- गोरखपुर जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों में आम जनता को भ्रमित कर अवैध वसूली करने और फर्जी तरीके से काम कराने वाले बिचौलियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

अपर जिलाधिकारी नगर और पुलिस अधीक्षक ने गोरखपुर स्थित चरगांवा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरटीओ परिसर में हड़कंप मच गया और अनाधिकृत रूप से लाइसेंस बनवाने के आरोप में एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय परिसर और उसके आसपास मौजूद आवेदकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने वहां मौजूद आम नागरिकों को जागरूक करते हुए स्पष्ट शब्दों में हिदायत भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित