नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यहां दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय (एमओटीआईआर) के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ द्विपक्षी व्यापार समझौते की समीक्षा की और इसे उन्नत बनाने के लिए वार्ताओं को फिर शुरू करने के बारे में बातचीत की।

श्री गोयल ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, " हमने भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को और उन्नत उन्नयन करने के लिए वार्ता को पुनः शुरू करने और उसमें सुधार लाने के तरीकों पर चर्चा की।"इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने औद्योगिक सहयोग, हरित ऊर्जा और डिजिटल व्यापार में गहन सहयोग के अवसरों की नई संभावनाओं पर भी चर्चा की।

श्री येओ हान-कू दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जेई मीयूंग के साथ भारत आए हैं। उनके साथ कोरिया के उद्योग और व्यवसाय जगत के लोगों का एक उच्च स्तरीय प्रतिदिन मंडल भी भारत यात्रा पर है। श्री गोयल आज शाम दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ दोनों देशों को उद्यमियों की एक बैठक में भाग लेने वाले हैं। इसका आयोजन उद्योग मंडल फिक्की ने किया है।

भारत दक्षिण कोरिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता जनवरी 2010 से प्रभावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित