नयी दिल्ली , जून 22 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को फ्रांस की विमान इंजन विनिर्माता कंपनी सैफरन इंजन्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ मुलाकात कर सैन्य एवं नागरिक विमान निर्माण में सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।

सैफरन इंजन्स के विक्रय एवं विपणन कार्यकारी उपाध्यक्ष सेबेस्टियन इमबर्ग के नेतृत्व में कंपनी का एक प्रतिनिधिमंडल श्री गोयल से मिलने राजधानी में उनके कार्यालय पहुंचा।

श्री गोयल ने इस बैठक को उपयोगी बताते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "मेक इन इंडिया पहल के तहत निवेश बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा एयरोस्पेस क्षमताओं का विस्तार करके नागरिक एवं रक्षा विमान विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की गयी।"फ्रांस के लड़ाकू रफाल विमानों के लिए इंजन सैफरन बनाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित