सुलतानपुर , मई 31 -- उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोमती नदी के निरंतर स्वच्छ्ता और रविवारीय गोमती आरती के माध्यम से लोगो में नदियों के प्रति श्रद्धा भाव पैदा करने के व अन्य सामाजिक योगदान के लिए गोमती मित्र मंडल समिति को लखनऊ में प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने सम्मानित किया।
गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने आज यहां बताया कि माय होम इंडिया परिवार द्वारा 30 मई दिन शनिवार को देर शाम लखनऊ के छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव आयोजित किया गया था, जिसमें पर्यावरण एवं गोमती स्वच्छता के लिए किए गए व किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए समिति को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने गोमती मित्र मंडल समिति कुशभवनपुर का प्रतिनिधित्व के रहे प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रो.डॉक्टर सतीश द्विवेदी, मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं संस्थापक माय होम इंडिया सुनील देवधर व कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र ने की। माय होम इंडिया के उत्तर प्रदेश संयोजक आलोक रंजन द्वारा आयोजक मंडल को गोमती मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित