पटना , जुलाई 23 -- िहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड की सुनवाई के दौरान यहां की एक सत्र अदालत में गुरुवार को अभियोजन ने अपने 12वें गवाह का बयान अदालत में कलम बंद करवाया । जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में मामले के चल रहे स्पीडी ट्रायल में अभियोजन ने अपने 12वें गवाह के रूप में गांधी मैदान थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को पेश किया था। अदालत में गवाह का बयान कलमबंद किया गया। बचाव पक्ष की ओर से गवाह का प्रतिपरीक्षण पूरा नहीं हो सका। प्रति परीक्षण के लिए अदालत ने 24 जुलाई 2026 की अगली तिथि निश्चित की है। गवाही के दौरान इस मामले में आरोपित उमेश यादव और अशोक साहू उर्फ अशोक कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कराया गया था।

गौरतलब है कि अपराधियों ने उद्योगपति गोपाल खेमका की रात्री में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित कटारुका अपार्टमेंट में अपने घर के नजदीक पहुंचे थे। बदमाश वहां पूर्व से घात लगाए बैठे थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित