पटना , मार्च 10 -- पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज कुमार की अदालत में चल रहे स्पीडी ट्रायल के तहत मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने अपने नौवें गवाह का बयान कलमबंद करवाया।

अभियोजन की ओर से नौवें गवाह के रूप में एस आई टी के तत्कालीन दारोगा कमलेश कुमार की गवाही दर्ज की गई। हलांकि यह गवाही अधूरी रही और आगे की गवाही की अगली तिथि तिथि 10 मार्च 2026 को निश्चित की गई है। गवाही के दौरान इस मामले में आरोपित उमेश यादव को जेल से लाकर अदालत में सशरीर उपस्थित कराया गया था, जबकि दूसरे आरोपित अशोक साहू उर्फ अशोक कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित