पटना , जून 18 -- बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड की सुनवाई के दौरान यहाँ की एक सत्र अदालत में गुरुवार को अभियोजन ने अपने दसवें गवाह का बयान अदालत में कलम बंद करवाया ।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश--20 की अदालत में मामले के स्पीडी ट्रायल में अभियोजन ने अपना दसवें गवाह के रूप में गांधी मैदान थाना के तत्कालीन दारोगा प्रमोद कुमार को पेश किया। इस गवाही के दौरान इस मामले में आरोपित उमेश यादव और अशोक साहू उर्फ अशोक कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित