गोपालगंज, 23मई (वार्ता)बिहार में गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने अति महत्वपूर्ण जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के दो खंभों के बीच (स्पैन) में गैप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने इस पुल से भारी गाड़ियों के आवगमन पर रोक लगा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासेतु का पाया संख्या-5 धंस गया है, जिसके कारण पुल के एक हिस्से में गैप दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित