गोपालगंज , अगस्त 19 -- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने कहा है कि गोपालगंज के सिधवलिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, करसघाट पूर्वी के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष बैठा पर कर्तव्य में लापरवाही, अनियमितता समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए हैं और उनके ऊपर विभागीय नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विशिष्ट शिक्षक श्री बैठा के विरुद्ध विभागीय आदेश की अवहेलना, विद्यालय अभिलेखों का उचित संधारण नहीं करने, शिक्षकों की अनधिकृत अनुपस्थिति में सहयोग करने तथा मध्याह्न भोजन योजना की राशि एवं खाद्यान्न के दुरुपयोग/गबन सहित कई गंभीर आरोप हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित