गोपालगंज , अक्टूबर 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत गोपालगंज जिले के 2,88,575 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 31.74 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की।

इस अवसर पर गोपालगंज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पदाधिकारी समीर सौरभ और उप विकास आयुक्त गौरव कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित