गोपालगंज, जून 30 -- बिहार में गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में संविदा अवधि विस्तार से संबंधित जिला चयन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।बैठक में संविदा पर कार्यरत कर्मियों के कार्यों, उनके प्रदर्शन एवं सेवा अवधि विस्तार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा संबंधित विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान संविदा कर्मियों की कार्य दक्षता, दायित्वों के निर्वहन, विभागीय कार्यों में योगदान एवं आवश्यक मापदंडों के आधार पर अवधि विस्तार से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संविदा कर्मियों के अवधि विस्तार से जुड़े सभी मामलों की जांच निर्धारित नियमों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला चयन समिति के सदस्य उपस्थित थे। समिति द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद आवश्यक निर्णय लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित