गोपालगंज, फरवरी 13 -- हिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देश पर गोपालगंज में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन गोपालगंज की ओर से कमला राय कॉलेज में एक व्यापक कार्यशाला सह सम्मान समारोह तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मुद्दे पर समाज में लिंगानुपात को ठीक करने, लड़कियों के पोषण और स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने महिला उद्यमशीलता पर जोर दिया।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें लैंगिक संवेदीकरण, साइबर सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एवं महिला अधिकारों का कानूनी ढांचा शामिल था।

इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा सके।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित