भद्राद्री कोठागुडेम , मार्च 20 -- तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में शुक्रवार को गोदावरी नदी में नहाने उतरे पांच इंजीनियरिंग छात्र तेज बहाव में बह गए हैं। फिलहाल उनका कोई पता नहीं चला है और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एसआरएम कॉलेज, अमरावती के सात इंजीनियरिंग छात्र कूनावरम रोड पर नदी किनारे गए थे। नदी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण उनमें से पांच छात्र तेज बहाव में बह गए, जबकि शेष दो छात्र सुरक्षित तट पर पहुंचने में सफल रहे और स्थानीय लोगों को सूचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित