श्रीगंगानगर , जून 06 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के हनुमानगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा ने जयपुर में पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड से मुलाकात करके गेहूं की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद की समय सीमा और लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है।
श्री गोदारा ने शनिवार को बताया कि उन्होंने प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से मिलकर उन्हें नहरी क्षेत्र के किसानों की उचित मांग के समर्थन में गेहूं खरीद का समय एवं खरीद लक्ष्य बढ़ाकर पर्याप्त वारदात उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा एवं राज्य सरकार के मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता करके किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिये। इस दौरान सुशील गोदारा के साथ ग्राम सेवा सहकारी समिति के निदेशक जसवंत गोदारा, युवा नेता संदीप सहारण और राहुल कुमार आदा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित