श्रीगंगानगर , जून 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को देर रात चोरों ने वार्ड राज कमोडिटीज गोदाम में शटर और दीवार तोड़कर 106 बैग सरसों के चुराकर फरार हो गये। पीड़ित राजेश कुमार सरावगी ने पुलिस को शिकायत की कि उनके गोदाम नंबर-1 में सरसों और ग्वार का स्टॉक रखा हुआ था। घटना कल रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने स्टैक नंबर-6 से 'राज' ब्रांड वाले जूट के बैगों को निशाना बनाया। ट्रैक्टर की मदद से सामान बाहर निकालकर वे आसानी से भाग निकले।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित