गोण्डा, सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में मनकापुर-नवाबगंज मार्ग स्थित सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया l पुलिस सूत्रों के अनुसार,मनकापुर थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी परमानंद वर्मा (48) मनकापुर बाजार से सामान लेकर घर जा रहे था कि अचानक रास्ते में सामने से आ रही बाइक अनियन्त्रित होकर एक अन्य बाइक से जा टकरायी l घटना में परमानंद की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा बाइक सवार बक्सरा आज्ञाराम गांव के रहने वाला रजनीश यादव (18) घायल हो गया lसूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल रजनीश को चिकित्सकों ने अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित