गोण्डा , दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत हो गया जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने-अपने घर से दो पीआरडी जवान एक ही बाइक पर सवार होकर डियूटी करने जा रहे थे कि महराजगंज इलाके में ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरेडीहा गांव के रहने वाले पीआरडी जवान राम उत्तरी वर्मा (55) की मौके पर ही मृत्यु हो गयीं जबकि कटहिया उसका साथी सत्य राम वर्मा (43) बुरी तरह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित